आजमगढ़:लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस झंडारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया देशभक्ति गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम

Republic Day was celebrated with great enthusiasm in the premises of Laxmi Devi Inter College. After flag hoisting, the students presented a colourful programme with patriotic songs.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत अकबरपुर मे स्थित लक्ष्मी देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम स्कूल के प्रबंधक चतुर्भुज तिवारी तथा विद्यालय के प्रिंसिपल मिथिलेस तिवारी ने मुख्य अतिथि अभिशेख सिंह प्रधान पिपराह्ना तथा डी ए वी कालेज के छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रविन्द्र सिंह व चंद्रविजय पांडे के साथ मिलकर झंडारोहण किया।इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति ससमाज पर आधारित हास्य गीत संगीत नाटक जोक्स प्रस्तुत किया जो काफी सराहनी रहा।इस मौक़े पर महेन्द्र यादव,रामेश्वर मिश्रा,हेमंत मिश्रा अमित तिवारी ने आदि की कड़ी निगरानी मे विद्यार्थियों ने अपना प्रोग्राम परतूत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओंके बीच मिष्ठान वितरण किया गया मिठाइयां खाने के बाद छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आए और अपने घरों की तरफ रवाना होते हुए भारत माता की जय वीर अब्दुल हमीद अमर रहे सुभाष चंद्र बोस सरदार भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद आदि शहीद अमर रहे के नारा लगते हुए आगे बढ़ बढ़ गए।

Related Articles

Back to top button