आजमगढ़:कृषि महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कृषि महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़।कृषि महाविद्यालय कोटवा, में 76वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया I महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं महाविद्यालय की वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों को सभी के साथ साझा कियाl इस अवसर पर उन्होंने सभी सहायक प्राध्यापकों से शैक्षणिक कार्यो के बारे मे चर्चा कीl इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रो सिंह ने सभी को शपथ दिलाते हुए अपने राष्ट्र एवं अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की आह्वान कियाl इस कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी I

Related Articles

Back to top button