आजमगढ़:कलेक्टर कर्मचारी सघ शपथग्रहण समारोह हुआ सम्पे

Azamgarh: Collector Employees Union oath taking ceremony concluded

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़।उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेक्ट कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव में नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेक्ट सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में बतौर अतिथि पहुंचे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी और प्रांतीय महामंत्री अजीत कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में एडीएम विनय कुमार गुप्ता और एडीएम आजाद भगत सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेक्ट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के साथ साथ संघ शाखा के जनपद के आठों तहसीलों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई है। जिसमें कलेक्ट्रेक्ट कर्मचारियों में अध्यक्ष प्रवीण कुमार राय, मंत्री अशोक कुमार यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे है। इसी तरह से सदर तहसील से अध्यक्ष तन्मय पाण्डेय, मंत्री विशाल श्रीवास्तव, सगड़ी से अध्यक्ष गिरिजेश सिंह, मंत्री कमलेंद्र तिवारी, बुढ़नपुर से अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मंत्री राजबहादुर प्रसाद, निजामाबाद से अध्यक्ष कमलाकांत, मंत्री आदित्य तिवारी, फूलपुर से अध्यक्ष नंदकिशोर, मंत्री शशिकांत मौर्या, मार्टिनगंज से अध्यक्ष रमेश राय, मंत्री शशि प्रकाश मौर्या, लालगंज से अध्यक्ष अखिलेश कुमार देव, मंत्री नाहिदा बानो और मेहनगर तहसील से अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे, मंत्री गगन सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा शपथ दिलाते हुए नई कार्यकारिणी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

Related Articles

Back to top button