केन्द्र सरकार व्दारा संचालित जलजीवन योजना में भ्रष्टाचार के खिलाफ श्रमजीवी संघटना का उग्र आंदोलन

Fierce agitation by Shramjeevi Sanghatana against corruption in Jaljeevan Yojana run by Central Government

हिद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी

भिवंडी -केन्द्र सरकार व्दारा संचालित “हर घर जल, हर घर नल” योजना के अंतर्गत भारी भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर श्रमजीवी संघटना ने भिवंडी पंचायत समिति कार्यालय के सामने जोरदार उग्र आंदोलन करते हुए भ्रष्टाचार की गहन जांच की मांग की है।और दोषी पाये जाने पर दंडात्मक कार्यवाही
करने की मांग श्रमजीवी संघटना ने की है।
भिवंडी तालुका के १९७ गांवों में पानी आपूर्ति के लिए २३८ रोड़ रुपये की लागत से जलजीवन मिशन योजना चलाई जा रही है। हालांकि, संघटना ने आरोप लगाया है कि इन परियोजनाओं में से अधिकांश कार्य अधूरे हैं। और जो काम किए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। इस आंदोलन का नेतृत्व तालुका अध्यक्ष सुनील लोणे और शहर अध्यक्ष सागर देसक कर रहे हैं। आंदोलन में जिला युवा अध्यक्ष प्रमोद पवार, मुकेश भांगरे, महेंद्र निरगुडा, आशा भोईर सहित सैकड़ों महिलाएं और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए। सागर देसक ने कहा, “जब तक जलजीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का पूरा हिसाब नहीं लिया जाएगा और निकृष्ट काम करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे। यदि हमारी मांगों को अनसुना किया गया, तो हम यहीं पर गणतंत्र दिवस मनाएंगे।” संघटना ने संबंधित विभागों से पारदर्शी जांच और दोषी ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आंदोलनकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत इस्तेमाल हो रहे धन का दुरुपयोग जनता के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन भिवंडी में जलजीवन मिशन की स्थिति और संबंधित प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता.

Related Articles

Back to top button