आजमगढ़:सर्वोदय पब्लिक स्कूल मे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस छात्र छात्राओं ने पेस किया गीत ग़ज़ल नाटक
Azamgarh: Republic Day was celebrated with great enthusiasm in Sarvodaya Public School, students presented songs, ghazals and drama

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव प्रधानाचार्य विधान तिवारी एवं किड्ज जी विद्यालय की निदेशिका डॉ० अंशु अस्थाना ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरान्त स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण एव पुष्प अर्पित किया गया।तत्पश्चात् राष्ट्रगान वंदे मातरम् और झंडा गीत के उपरान्त रंगारंग कार्यक्रम की मनमोहकता ने समों बाँध दिया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इसी क्रम में समूह गीत ऐ वतन’, ‘मेरे देश की धरती छोड़ो कल की बातें, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा, तेरी मिट्टी में मिल जावाँ हम सब भारतवासी आदि तथा इंटर हाउस गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसकी झंनकार पर लोग हर्षातिरेक से झूम उठे ।साथ ही सर्वोदय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जनपद के पुलिस लाइन में गीत-संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागिता रही और बच्चों ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार अर्जित किये।संस्था के संस्थापक / प्रबन्धक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आप शहीदों के जीवन से सीख लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित हों और भारत के संविधान में गहरी आस्था-विश्वास रखें, तभी हमारा समाज और देश समृद्ध होगा।प्रधानाचार्य सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हमारा संविधान राष्ट्र का सर्वप्रमुख महानतम ग्रन्थ है। हमें संविधान को समझना चाहिए क्योंकि संविधान पथ प्रर्दशक की महती भूमिका निभाता है-राष्ट्रउन्नति में। राष्ट्रहित ही हम भारतीयों के जीवन का परम लक्ष्य है।इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राएँ. अध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे, जिन्हें मिष्ठान इत्यादि सेवन कराने के पश्चात प्रस्थान करवाया गया।



