तुर्की : सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 100 आईएस संदिग्धों को हिरासत में लिया

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

अंकारा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने मंगलवार को कहा कि पिछले सप्ताह में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 100 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ‘गुर्ज-41’ और ‘गुर्ज-42’ नामक अभियान राजधानी अंकारा और तुर्की के सबसे अधिक आबादी वाले शहर इस्तांबुल सहित 24 प्रांतों में चलाए गए।

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों ने पाया कि संदिग्ध संगठन के भीतर गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। ग्रुप को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे थे और सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन के लिए प्रचार कर रहे थे।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक येर्लिकाया ने कहा कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान संगठनात्मक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की।

तुर्की ने 2013 में आईएस को आतंकवादी संगठन घोषित किया था और देश में हुए कई घातक हमलों के लिए इसे जिम्मेदार ठहराया था। अंकारा ने इसके सदस्यों और गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए देश और विदेश में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए हैं।

इससे पहले पुलिस ने देश भर में ड्रग्स तस्करी विरोधी अभियान में 2,795 संदिग्धों को हिरासत में लिया। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने पिछले हफ्ते यह जानकारी दी।

येरलिकाया ने 23 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभियान का समय बताए बिना बताया कहा, ‘नार्कोकापन-9’ नामक अभियान में पुलिस ने एक टन से अधिक मादक पदार्थ और 13.8 मिलियन मादक गोलियां जब्त कीं।

येरलिकाया ने बताया कि 77 तुर्की प्रांतों में चलाए गए अभियान में कुल 4,192 टीमें, 10,480 कर्मचारी, 47 यूएवी और हेलीकॉप्टर, 98 ड्रग्स खोजी कुत्तों ने हिस्सा लिया।

एशिया और यूरोप के चौराहे पर स्थित तुर्की कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जूझ रहा है।

–आईएएनएस

एमके/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button