जब गरीबी ने किया परिसान तब दमपति ने ट्रेन से कटकर देदिया जान,जाँच मे जुटी पुलिस घर मे मचा कोहराम

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:जानकारी के अनुसार एक दंपती ने ट्रेन से कट कर जान देदिया है। जिले के सिधारी हाल्ट के निकट कटघर रेलवे लाइन पर लेट कर दंपती ने आत्महत्या कर ली। बताया जारहा है कि वह आर्थिक तंगी और परिवार कलह से जूझ रहे थे,दोनों जहानागंज थाना क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा,जहानागंज थाना क्षेत्र करनपुर गांव निवासी 67 वर्षीय बसंता और उनकी पत्नी बर्फी देवी सोमवार को घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर निकले थे। यहां से यह लोग जिला मुख्यालय पहुंच कर सिधारी पर हॉल्ट पहुंचे। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को आते देख दोनों रेलवे लाइन पर लेट गए। इससे दोनों के शरीर दो टुकड़ों में बंट गए।बसंता के दो पुत्र और 3 पुत्रियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शवों की पहचान उनके छोटे बेटे हिमांशु ने की। हिमांशु ने बताया कि पिता और माता सोमवार को घर से निकले थे। रिश्तेदारी में न पहुंचने पर वह लोग दंपती को खोज रहे थे।

Related Articles

Back to top button