Azamgarh news:रानी पोखरे में उतराया मिला दिव्यांग का शव, शव की हुई शिनाख्त,सुबह सैर सपाटे के लिए पोखरे के किनारे लोग पहुंचे तो जानकारी हुई

रिपोर्ट:चंदन शर्मा

रानी की सराय/आजमगढ़:ऐतिहासिक रानी पोखरा में गुरुवार की सुबह को एक दिव्यांग का शव उतराया हुआ मिला। जबकि उसका वाकर बुधवार की शाम से ही पोखरा के किनारे पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान रानी की सराय थाना क्षेत्र के खलीलाबाद गांव निवासी मनोहर उम्र लगभग 55 के रूप हुआ।रानी की सराय पोखरे पर सुबह से ही टहलने व व्यायाम करने और सैर सपाटा के लिए लोग पहुंचे। वहां रानी पोखरा की पक्की सीढ़ी के पास एक व्यक्ति की लाश उतराई हुई थी। वह दिव्यांग था। शव पानी में उतराया हुआ देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों के अनुसार बुधवार रात को दिव्यांग का वाकर पोखर के पास पड़ा हुआ था। लेकिन किसी को दिव्यांग की पोखरी में डूबने की भनक तक नहीं लग सकी। लेकिन दूसरे दिन गुरुवार की सुबह को लाश उतराया मिला। परिजनों के अनुसार मृतक बुधवार की शाम से ही गायब थे। वही रानी की सराय थानाध्यक्ष शशि चंद चौधरी ने बताया कि पोखरे में सीढ़ी पर पैर फिसलने के कारण पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button