बोमन ईरानी स्टारर ‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर आउट, पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है फिल्म

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता बोमन ईरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर बुधवार को आउट हुआ। इसमें पिता-पुत्र के बीच भावनात्मक उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।

‘द मेहता बॉयज’ का ट्रेलर पिता-पुत्र के जटिल रिश्ते के भावनात्मक उतार-चढ़ाव की झलक दिखाता है।

प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बहुप्रतीक्षित फिल्म का एक दिलचस्प ट्रेलर जारी किया। इस फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी ने किया है, जिन्होंने इसे अकादमी पुरस्कार विजेता एलेक्स डिनेलारिस के साथ मिलकर लिखा भी है।

फिल्म का निर्माण बोमन ईरानी, ​​दानिश ईरानी, ​​विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने ईरानी मूवीटोन के बैनर तले चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के सहयोग से किया है।

‘द मेहता बॉयज’ में बोमन ईरानी के साथ अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में पारिवारिक संघर्ष, इमोशंस के साथ मनोरंजन से भरी कहानी की झलक मिल रही है।

फिल्म के बारे में बोमन ईरानी ने कहा, “मेरे लिए ‘द मेहता बॉयज’ एक निजी यात्रा की तरह है। पिता और बेटे के बीच का रिश्ता सबसे जटिल और भावनात्मक रूप से चार्ज होने वाले रिश्तों में से एक है। इस फिल्म के साथ मैं यह दिखाना चाहता था कि कैसे एक-दूसरे की बहुत परवाह करने वाले दो लोगों के बीच का रिश्ता समय, गलतफहमियों और अनसुलझे मुद्दों में फंस सकता है।

“यह एक ऐसी कहानी है जो वर्षों से मेरे साथ रही है और मैं इसे प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए रोमांचित हूं। मैं अपने किरदारों को इतनी गहराई और प्रामाणिकता के साथ जीवंत करने और हर तरह से कहानी को समृद्ध करने के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों का आभारी हूं।”

फिल्म में बोमन ईरानी के बेटे ‘अमय’ की भूमिका निभाने वाले अविनाश तिवारी ने कहा, “अमय का किरदार जटिलताओं से भरा हुआ है, जो परिवार के प्रति वफादारी और नाराजगी के बीच फंसा हुआ है। कुछ परिस्थितियां उसे अपने पिता से दूर कर देती हैं। उसका नजरिया बदल जाता है जिसकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी।”

अभिनेता ने बताया कि इस किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है, जो पारिवारिक संबंधों और सुलह जैसे प्रासंगिक विषयों को दर्शाती है।”

‘द मेहता बॉयज’ का प्रीमियर 7 फरवरी को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर होगा।

–आईएएनएस

एमटी/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button