प्राथमिक विद्यालय गंजोर में क्षेत्र पंचायत सदस्य संजना सिंह ने किया ध्वजारोहण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

मेंहनगर, आजमगढ़,:प्राथमिक विद्यालय गंजोर में क्षेत्र पंचायत सदस्य संजना सिंह ने किया ध्वजारोहण।स्थानीय तहसील मेहनगर में सरकारी संस्थाओं से लेकर निजी संस्थाओं पर कस्बा से लेकर गांव गांव में विद्यालय कालेजों में झण्डा रोहण किया गया,झण्डा रोहण के क्रम में तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी प्रशान्त कुमार, ब्लाक सभागार में विकास खण्ड अधिकारी श्वेतांक सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिक्षक डाक्टर देवमणी, नगर पंचायत में नगर अध्यक्ष कौशिल्या रामबदन कन्नौजिया, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनुराग कुमार, प्राथमिक विद्यालय गंजोर में क्षेत्र पंचायत सदस्य संजना आशीष सिंह, निरंजन कूटी पर मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल यादव ने झण्डा रोहण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर सविता गौतम प्रधान, श्री प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना यादव पूर्व प्रधान, धर्मेंद्र सिंह, रशीद अहमद, रिशु सिंह, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button