श्रीलंका के राष्ट्रपति ने चीनी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 29 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने हाल ही में एक विशेष संदेश जारी कर चीनी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और चीन के साथ हाथ मिलाकर काम करना जारी रखने की आशा व्यक्त की, ताकि समान दृष्टिकोण को साकार किया जा सके।

अपने बधाई संदेश में दिसानायके ने कहा कि वसंत महोत्सव चीनी लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। चीन की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है और वह अपनी परंपराओं की रक्षा को बहुत महत्व देता है। साथ ही, चीन राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा देने के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत का रचनात्मक उपयोग करने में भी माहिर है।

दिसानायके ने कहा कि प्राचीन रेशम मार्ग ने श्रीलंका और चीन के बीच दीर्घकालिक मित्रता स्थापित की है तथा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं। श्रीलंका और चीन संयुक्त रूप से शांति को बढ़ावा देने और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्रीलंका अपने साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button