पूर्व सीनेटर बॉब मेनेंडेज को रिश्वतखोरी मामले में 11 साल की सजा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

न्यूयॉर्क, 30 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व डेमोक्रेट सीनेटर बॉब मेनेंडेज को रिश्वतखोरी के एक मामले में 11 साल की सजा सुनाई गई है। वो विदेशी एजेंटों से घूस लेने के दोषी ठहराए गए थे।

संघीय न्यायाधीश सिडनी स्टीन ने बुधवार को 71 वर्षीय मेनेंडेज को यह सजा सुनाते हुए कहा, “आप हमारी राजनीतिक व्यवस्था के शीर्ष पर थे” लेकिन “आप अपना रास्ता भूल गए और जनता की भलाई के लिए काम करने की बजाय आप अपनी भलाई के लिए काम करने लगे।”

न्यू जर्सी का प्रतिनिधित्व करने वाले मेनेंडेज को नकदी, सोने की छड़ें और एक मर्सिडीज बेंज कार मिली थी। उन्हें जुलाई में मिस्र के एजेंट के रूप में कार्य करने, रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और षड्यंत्र सहित 16 आरोपों में दोषी ठहराया गया था।

उनकी पत्नी नादिन मेनेंडेज पर भी आरोप हैं, लेकिन उनका मुकदमा स्थगित है क्योंकि वह कैंसर का इलाज करा रही हैं।

रिश्वत देने वाले दो व्यापारियों को भी बुधवार को जेल की सजा और 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया। एक अन्य व्यापारी ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया और अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर पेश होकर सरकारी गवाह बन गया।

इस मामले में कतर का नाम तो आया, लेकिन सीधे तौर पर इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं थी। अभियोजकों ने कहा कि रियल एस्टेट डेवलपर को वहां से वित्तपोषण प्राप्त करने में मदद करने के लिए मेनेंडेज ने राज्य के बारे में सकारात्मक टिप्पणियां की।

मेनेंडेज सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष थे और 2023 में उन पर आरोप लगाए जाने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिससे उनका 18 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

वह 2017 में दोषसिद्धि से बच गए थे क्योंकि एक विभाजित जूरी उन्हें अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराने में विफल रही थी, लेकिन 2024 में वह कानून की गिरफ्त में आ गए। दया की गुहार लगाते हुए, मेनेंडेज ने खुद को एक “पापग्रस्त व्यक्ति” कहा था और अदालत से कहा था कि, “परिवार के अलावा, मैंने वह सब कुछ खो दिया है जिसकी मुझे कभी परवाह थी”।

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button