सफलता और असफलता को लेकर मैं खुद पर दबाव नहीं डालना चाहती: पूजा हेगड़े

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री पूजा हेगड़े दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी कई फिल्में कर चुकी हैं। जल्द ही वो शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘देवा’ में दिखाई देंगी। पूजा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से अपनी आगामी फिल्म के साथ ही सफलता और असफलता को लेकर बात की।

जब उनसे पूछा गया कि अपने करियर को लेकर वो क्या सोचती हैं, तो पूजा ने कहा, “मैंने इंडस्ट्री में काफी लंबा सफर तय किया है लेकिन मुझे अभी और भी लंबा सफर तय करना है। दरअसल, मैं खुद पर यह दबाव नहीं डालना चाहती हूं कि मैं सफल हो पाऊंगी या नहीं। लेकिन मैं यहां मजबूती से खड़ी हूं।”

पूजा ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अभिनेत्री बनेंगी। उन्होंने कहा, “मैं नॉन-फिल्मी परिवार से संबंध रखती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक अभिनेत्री बनूंगी। मुझे यह भी नहीं लगता था कि ऐसी कोई संभावना भी है कि मैं अभिनेत्री बन सकती हूं। मैं एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हूं, जो काफी पढ़ा-लिखा है।”

अभिनेत्री ने बताया, “मेरी मां ने कानून में मास्टर्स किया है। मेरा भाई एक ऑर्थोपेडिक सर्जन है।”

पूजा ने बताया कि वह सिनेमा की दुनिया में आकर खुश हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड के साथ अभिनय में करियर बनाऊंगी, ऐसा सोचा नहीं था। जब मैं फिल्में देखती थी, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पर्दे की वो लड़की (अभिनेत्री) बन सकती हूं। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं और वह कर रही हूं जो मुझे पसंद है। मुझे अभी बहुत आगे जाना है।”

उन्होंने आगे कहा, “बहुत से ऐसे किरदार हैं, जिन्हें मैं निभाना चाहती हूं। बहुत से ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं। मैं सिनेमा के प्रति अपने प्यार के कारण काम करना जारी रखूंगी।”

पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर है। पूजा हेगड़े के साथ फिल्म में शाहिद कपूर और पावेल गुलाटी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

एमटी/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button