स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का प्रसारण डेटा 2025 में नई ऊंचाई पर पहुंचा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

बीजिंग, 30 जनवरी (आईएएनएस)। “आनंद, शुभता और खुशी” के मुख्य विषय के साथ, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के “वर्ष 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” ने नए विचारों से भरपूर देश और विदेश में दर्शकों के लिए एक उत्सवपूर्ण, बेहद सुंदर और तकनीकी “सांस्कृतिक दावत” प्रस्तुत की।

29 जनवरी को प्रातः 2:00 बजे तक, सीएमजी का स्प्रिंग फेस्टिवल गाला सभी मीडिया के माध्यम से 16.8 अरब लोगों तक पहुंच चुका था, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 18.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इनमें मोबाइल दर्शकों की संख्या 37.2 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 52.46 प्रतिशत अधिक है।

घरेलू नए मीडिया प्लेटफार्मों पर सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के लाइव प्रसारण ने इतिहास में सर्वोत्तम दर्शक संख्या हासिल की। 29 जनवरी को सुबह 8:00 बजे तक, नए मीडिया प्लेटफार्मों पर सीएमजी के 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का सीधा प्रसारण 2.13 अरब व्यू तक पहुंच गया था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 26.04 प्रतिशत की वृद्धि थी।

टेलीविजन रेटिंग कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। राष्ट्रीय टेलीविजन बाजार में सीएमजी के 2025 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के कुल लाइव प्रसारण दर्शकों की हिस्सेदारी 78.88 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिसने पिछले 12 वर्षों में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का विषय बहुत लोकप्रिय हो गया है और पूरे ऑनलाइन चार्ट पर हावी है। चीन में सोशल मीडिया पर स्प्रिंग फेस्टिवल गाला विषय को 27 अरब बार पढ़ा गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। देश-विदेश के नेटिजेंस ने सीएमजी के स्प्रिंग फेस्टिवल गाला की विभिन्न कोणों से प्रशंसा की, जिसमें चतुर कार्यक्रम डिजाइन, सुंदर गीत और नृत्य, सौंदर्य मंच प्रस्तुति और चार स्थानों की अनूठी विशेषताएं शामिल थीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button