खेल, खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचानने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है- प्रेमचंद प्रधान

Sports provide an opportunity to recognize and advance the talents of players - Premchand Pradhan

आजमगढ़:नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज बिंद्रा बाजार में आयोजन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग में बैडमिंटन ,स्लो साइकलिंग व कबड्डी प्रतियोगिता की गई ।बैडमिंटन में दृष्टि प्रथम ,अनुष्का सोनकर द्वितीय, स्लो साइकलिंग में खुशी प्रथम , दिशा सिंह द्वितीय, अन्नपूर्णा विश्वकर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में उजाला टीम प्रथम , करिश्मा टीम द्वितीय विजेता के रूप में रही। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रधान प्रेमचंद जैसवार ने खिलाड़ियों को मेडल शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, उन्होंने कहा कि खेल, खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है. ।
समाज सेवी राम अवतार स्नेही ने कहाकि खेल प्रतियोगिताएँ स्वस्थ, प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ भाईचारे और सौहार्द की भावना के विकास में भी सहायक होती हैं।
जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि युवाओं को राष्ट्र व समाज के निर्माण के योगदान में नेहरू युवा केंद्र द्वारा इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता ने किया। रेफरी के रूप में दिनेश सोनकर व अंकेश सोनकर रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुराधा सिंह ,अमरनाथ यादव, योगेंद्र यादव, अवदराज सिंह, कृष्णकांत, दिवाकर, सीमा विश्वकर्मा ,फरहनाज, कुसुम यादव माधुरी सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button