एस.टी.बस किराया वृद्धि के खिलाफ भिवंडी (बीयुटी) का प्रदर्शन

Demonstration in Bhiwandi (BUT) against ST bus fare hike

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – महाराष्ट्र सरकार व्दारा एस.टी.बस किराए में वृद्धि को लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध किया जा रहा है । भिवंडी शहर में भी शिवसेना (बीयुटी) जिला प्रमुख मनोज गगे और शहर प्रमुख प्रसाद पाटील के नेतृत्व में एस,टी,बस स्थानक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगायेऔर बढ़े हुए किराए को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस आंदोलन में ठाणे ग्रामीण जिला सचिव जय भगत, तालुका सचिव दीपक पाटील, शहर जिला सचिव राजा पुण्यार्थी, महिला संघटक वैशाली मेस्त्री, उपतालुका प्रमुख चक्रधारी पाटील, मोहन गायकवाड़, प्रेमनाथ म्हात्रे और रमेश गायकवाड़ समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। डिपो पर प्रदर्शन के बाद, शिवसेना नेताओं ने किराया वृद्धि को रद्द करने की मांग वाला एक ज्ञापन एस,टी बस स्थानक प्रभारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एस.टी. किराया वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button