दीपावली का चिराग जलने से पहले बुझ गए तीन घरों के चिराग सड़क हादसे में तीन की मौत एक घायल परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध पोखरे के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में तीन की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों में कोहराम मचा है। रौनापार थाना क्षेत्र निवासी हर्ष मौर्या (12), अर्जुन मौर्या (22), मनीष यादव (24) और आदित्य दुबे (20) शनिवार को दशहरा और दीपावली से संबंधित सामानों की खरीदारी करने एक ही बाइक से जिला मुख्यालय गए थे। देर रात चारों एक ही बाइक पर सवार हो कर घर लौट रहे थे। अभी वे बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध पोखरी के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।जिससे बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान देर रात अर्जुन मौर्या ने दम तोड़ दिया।रविवार दोपहर घायल किशोर हर्ष मौर्या की भी मौत हो गई। घायल आदित्य दुबे अभी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि जिस घरों में दशहरा और दीपावली की तैयारी चल रही थी उन घरों में मातम छागाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button