अयोध्या:चार दुकानों पर छापामार कार्रवाई, खोवा, पनीर व मिठाई के नमूने जांच के लिए भेजे, 10 किलो बूंदी का लड्डू नष्ट कराया
प्रशांत शुक्ला, ब्यूरो चीफ, अयोध्या।
अयोध्या।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के सचल दल ने चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए चार नमूने संग्रहित किए। बीकापुर में कालीचरन स्वीट्स से छेना की मिठाई व खोया का एक नमूना लिया गया। खजुरहट चौराहा पर शिवम स्वीट्स व रेस्टोरेंट से रंगीन बूंदी के लड्डू व चांदी वर्क युक्त बर्फी का नमूना संग्रहित किया। यहां लगभग 10 किलो रंगीन बूंदी का लड्डू नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह ने बताया कि अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी, बाबू लाल व नीरज चौधरी शामिल रहे।