महाविद्यालय शिक्षक कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ गठन
The college teachers' executive was formed unopposed

आजमगढ़।शिवा डिग्री कॉलेज, तेरही कप्तानगंज आजमगढ़ में सर्वसम्मति से निर्विरोध महाविद्यालय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में आशिया बानो, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ प्रतिनिधि डॉ गिरजेश कुमार (उपाध्यक्ष) एवं डॉ आशुतोष सिंह (संयुक्त मंत्री) उपस्थित रहें। इस चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष के पद पर डॉ मनोज कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ आदेश कुमार मिश्र, महामंत्री डॉ पंकज कुमार, संयुक्त मंत्री विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार निर्वाचित हुए।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त प्राध्यापकबन्धु उपस्थित रहे।



