Azamgarh:दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया कि वादिनी की नाबालिग पुत्री जो स्कूल पढने गयी थी अभी तक वापस नहीं आयी जिसकी इधर-उधर तलाश किया गया लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल रहा हैं। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 28/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज रविवार को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त संजय पुत्र रामू कोरी सा0 मेहरबान नगर कालोनी, मोहमदिआर थाना नानपारा, जनपद बहराइच उम्र करीब 19 वर्ष को खरेवा मोड से समय करीब 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया। विवेचना के क्रम में पीडिता की बरामदगी, बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/64 बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button