टीचर प्रीमियर लीग का भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

BJP leader Dr Krishna Murari Vishwakarma inaugurated Teacher Premier League by cutting the ribbon

गंभीरपुर /आजमगढ़।परिषदीय शिक्षकों द्वारा टीचर प्रीमियर लीग (TPL) का आयोजन रविवार को अभिनव पब्लिक स्कूल अदरसपुर के ग्राउंड पर मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व राज्यमंत्री भाजपा द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर डॉ पवन मिश्र डायरेक्टर पूर्वांचल डिग्री रानी की सराय तथा किशन भईया सदस्य रेलवे एवं खेलकूद की गरिमामई उपस्थिति रही।

आए हुए सभी अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खिलाड़ियों का मैदान पर मनोबल बढ़ाया।
उद्घाटन का पहला मैच लालगंज और मार्टिनगंज ब्लॉक के बीच खेला गया लालगंज ब्लाक की टीम टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाई जवाब में मार्टिनगंज की टीम 10 ओवर में केवल 108 रन बना पाई और लालगंज 35 रन से विजई हुई। दूसरा मैच ठेकमा और तरवां के बीच खेला गया जिसमें तरवा की टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में कुल113 रन बने जवाब में ठेकमा की टीम केवल एक विकेट खोकर सात ओवर में 9 विकेट से मैच में जीत हासिल की। इस अवसर पर मुहम्मदपुर ब्लॉक के कप्तान वीरेंद्र यादव, अंजनी कुमार मिश्र, घनश्याम उपाध्याय, रणंजय सिंह ,पंकज, संतोष यादव, अरविंद, प्रधान राकेश यादव ,अमर बहादुर सिंह, विनय राय शीतल यादव, प्रदीप राना ,मनोज यादव, प्रदीप कुमार, दिलीप द्विवेदी आदि लोग उपस्थि रहे।

Related Articles

Back to top button