जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे की तैयारी तेज, त्रिलोक कपूर ने तैयारियों का जायजा लिया

JP Nadda's Himachal tour preparations intensified, Trilok Kapoor reviewed the preparations

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर के रैहन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 मई को एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने तैयारियों का जायजा लिया।

 

 

 

 

कांगड़ा, 13 मई । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर के रैहन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 18 मई को एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा के इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने तैयारियों का जायजा लिया।

 

 

 

 

 

जेपी नड्डा के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने तमाम तैयारियों का जायजा लिया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दौरे की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी के बारे में भी जानकारी दी।

 

 

 

 

 

त्रिलोक कपूर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कांगड़ा लोकसभा सीट से राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। राजीव भारद्वाज युवा, जुझारू और जमीनी स्तर के नेता हैं। वह सालों से एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं। पिछले दस साल में प्रधानमंत्री मोदी ने जो आम जनता के हित में किए हैं, उसी को देखते हुए हमने 400 पार का नारा दिया है।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ मिला है। चाहे उज्ज्वला योजना की बात हो या फिर हर घर नल, हर घर जल की हो। जन-धन खाते के माध्यम से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शौच मुक्त भारत की अगर हम बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी इस मोर्चे पर भी खरे उतरे हैं।

 

 

 

 

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को बाहरी बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जब कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो आनंद शर्मा को बाहर से बुलाकर बलि का बकरा बनाया गया।

Related Articles

Back to top button