माननीय गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर इंडिया घटक दलों किया कार्यक्रम

रिपोर्ट रोशन लाल

मुंबई- राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवम पुर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती इंडिया के घटक दलों द्वारा गांधी को समझो  कार्यक्रम का आयोजन लिटिल फ्लावर स्कूल, अमृत नगर सर्कल, घाटकोपर प.पर अब्राहम राय मणी (अध्यक्ष ई.मुंबई जिला कांग्रेस) एवम शरद कदम (राष्ट्र सेवादल) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुखवक्ता-डॉ.विवेक कोरडे (राष्ट्रीय प्रवक्ता अ.भा.कांग्रेस),प्रमुख अतिथी के रूप में वीरेंद्र बक्षी (मा.विधायक घाटकोपर),डॉ.बाबुलाल सिंह (वरिष्ठ कांग्रेस नेता),रामगोविंद यादव (सचिवमुंबईकांग्रेस)अ
,गौरांग गांधी,(आम आदमी पार्टी),संजय कोकरे( ओबीसी एन टी पार्टी),अनवर दलवी (राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष घाटकोपर), सिरत सातपुते(राष्ट्र सेवा दल),शहाजी पाटोदेकर, निर्मला माने (अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती),
डॉ.आर.एम.पाल(शिक्षाविद), शरीफ खान (अध्यक्ष समता हाकर्स युनियन),विशाल हिवाळे(युवा क्रांती सभा),ज्ञानदेव हांडे (महाराष्ट्र राज्य खाजगी शिक्षक संघटना),शिवराम सुखी, शाहीर और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर बोलते हुए डॉ विवेक कोरडे ने कहा कि राष्ट्र पिता म.गांधी ही ऐसे महापुरुष हुये जिन्होने सत्य अहिंसा एवम सत्याग्रह के माध्यम से देश को आजादी दिलाई।म.गांधी ही एक मात्र ऐसे महापुरुष हैं जिनकी प्रतिमा,मूर्ति विश्व के सभी लोकतांत्रिक देशो में सम्मान के साथ लगाई है।पुरे विश्व में इस देश को गांधी के भारत के रूप में जाना जाता है।जी 20 के सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने राजघाट पर जाकर गांधीजी का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। परंतु कुछ देश विघातक लोग राष्ट्र पिता म.गांधी जी की प्रतिमा व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के माध्यम से धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्हें मुंहतोड जवाब देने की जिम्मेदारी हम सब की है इस अवसर पर पुर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button