आजमगढ़ :गन्ना किसानों की पंचायत में भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने उत्तर प्रदेश गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से किसानों की समस्या को लेकर किया चर्चा परिचर्चा

In the Panchayat of Sugarcane Farmers, BJP Gorakhpur Regional President Sahajanand Rai discussed with Uttar Pradesh Sugarcane Minister Laxminarayan Choudhary about the problems of farmers

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किसनों की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील के सभी सातों गन्ना सेंटर वापस कर गन्ना किसानों के हित में काम किया जाए।सगड़ी तहसील के गन्ना किसानों ने आज अजमतगढ़ बिकास खंड के जमसर गांव निवासी रामाश्रय राय सभापति के आवास पर गन्ना किसानों की पंचायत हुई। गन्ना किसानों की पंचायत की अध्यक्षता अर रहे उपसभापति किसान सहकारी चीनी मिल घोसी मऊ रामाश्रय राय ने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के सात गन्ना क्रय केंद्र बंद कर सठियांव चीनी मिल से जोड़ने पर प्रशासन आमादा है। जिससे किसानों में आक्रोश है । कहा कि दो दिन पूर्व ही हरैया विकासखंड में एक किसान पंचायत हुई थी।सगड़ी तहसील के गन्ना किसानों का गन्ना क्रय केंद्र लाटघाट, भुवना बुजुर्ग,हैदराबाद, मालटारी का 23 दिसंबर 2024 को चीनी मिल घोसी से दिया गया , फिर एक महीने बाद 22 जनवरी 2025 को सगड़ी तहसील के खोजौली, अराजी देवारा करखिया,देवारा खास राजा के क्रय केंद्र को भी काट कर सठियांव चीनी मिल से जोड़ दिया गया है।क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किसनों के बीच पंचायत में उत्तर प्रदेश गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से टेलीफोन से वार्ता किया और भरोसा दिलाया कि किसनों की समस्याएं जल्द दूर की जाएगी ।उन्होंने बताया कि सगड़ी तहसील के इन सातों सेंटरों के लगभग 10000 गन्ना किसान है जो परेशान है और इनका गन्ना आज खेतों में खड़ी फसल पड़ी हुई है। इनकी पेराई का सत्र का मध्य चल रहा है और गन्ना नहीं गया तो इनका काफी नुकसान होगा और राजस्व की भी क्षति होगी ।गन्ना किसानों की समस्या प्रमुखता से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भी भरोसा दिलाया।आशीष सिंह बरडीहा ,रामाश्रय राय सभापति जमसर, उमेश चंद्र राय इंजीनियर ,लक्ष्मण मौर्य अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक आजमगढ़, राधेश्याम सिंह किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव प्रधान शाहडीह, पंकज सिंह रौनापार, वीरेंद्र राय जमसर, हृदय नारायण, उमेश यादव प्रधान सेठाकोली , मुकेश प्रजापति प्रधान पोखरा,जगत नारायण गोड़ चांदपट्टी,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button