आजमगढ़:नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत,लाटघाट में बैठक कर विकास कार्यों की हुई चर्चा
Azamgarh: Newly appointed officials were welcomed, development works were discussed in a meeting at Latghat

सगड़ी/आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट में समाजवादी पार्टी की हुई बैठक नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष व सगड़ी विधानसभा उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर हुआ स्वागत विकास कार्यों पर हुई चर्चा।जानकारी के अनुसार बुधवार को सगड़ी इकाई की बैठक लाटघाट स्थित केंद्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में सगड़ी विधायक डाक्टर एच .एन सिंह पटेल और सपा कार्यकर्ताओ ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष बालचंद कुशवाहा और नवनियुक्त विधानसभा सगड़ी उपाध्यक्ष हारून खान को माला पहनकर स्वागत किया। बैठक में विकास कार्यों की चर्चा हुई और सगड़ी विधानसभा में संपर्क मार्गों की स्थिति बहुत खराब है जिसके लिए सगड़ी विधायक ने विधानसभा में सवाल किया और सगड़ी में 97 संपर्क मांगों के लिए 10 करोड़ रूपया मरम्मत के लिए शासन से आया वहीं बुधवार को 21 संपर्क मार्गों का फिर पैसा आया हुआ है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं बैठक कर हर्ष व्यक्त किया बैठक में मुख्य रूप से सूर्यनाथ यादव, अंबरीश राय ,राम शब्द यादव, जयराम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सिंह पटेल, भजुराम सिंह पटेल , इनरू यादव आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



