Azamgarh :सरकारी कार्य में बाधा डालने व धारा 163 का उल्लंधन करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा डालने व धारा 163 का उल्लंधन करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज गुरुवार को उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली की आज जिला कारागार आजमगढ़ जेल से एक अपराधी अमरजीत यादव S/O रामदास यादव निवासी हथियागढ़ थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ जिसके ऊपर काफी अपराधिक मुकदमें है जो क्षेत्र में बर्चस्व बनानें हेतु व आमजन में दहशत फैलानें हेतु गाडियों का काफिला लेकर जा रहा है, जिसमें अवैध असलहा रहनें की भी सम्भावना है। प्राप्त सूचना के आधार पर इटौरा तिराहा पर वाहन संख्या UP50CY9972 काली रंग की स्कार्पियों को रोका गया जिससे अमरजीत यादव उतरा और मेरे साथ धक्का-मुक्की करते हुए वर्दी के नेम प्लेट के ऊपर लगे मोनोग्राम को नोच दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारनें की धमकी देने लगा। जिसकी सूचनां उ0नि0 द्वारा कंट्रोल रूम को दिया गया तो थोडी देर में प्रभारी निरीक्षक सिधारी शशिचन्द्र चौधरी मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहारनन्दन कुमार मय हमराह व प्रभारी निरीक्षक जहानागंज विरेन्द्र कुमार मय हमराह के साथ इटौरा तिराहे पर आ गये। इन लोगों द्वारा गाडी को चेक किया गया तो गाडी से कुल पांच लाख रुपये नगद बरामद किया गया जिसके बारे में पूँछने पर अभियुक्त द्वारा कोई उचित जवाब नहीं दिया गया। गाड़ी का कागजात मांगा गया तो गाडी का कागज नहीं दिखा सके जिसके कारण उक्त वाहन को सीज किया गया। काफिले में शामिल 06 अन्य गाडियों 01. UP 50CE9927 स्कार्पियो, 02. UP60BC5505 स्कार्पियो, 03. UP32NZ3112 स्कार्पियो, 04. UP50BZ7643 ब्रेजा, 05. UP 50CH6918 थार 06. UP50CL2089 स्कार्पियो को भी सीज किया गया। चूंकि जनपद आजमगढ़ में धारा 163 बीएनएसएस लागू है जिसमें किसी प्रकार का जुलूस निकालना प्रतिबन्धित है। अभियुक्त अमरजीत यादव द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने व जान से मारनें की धमकी देने के संबंध समय करीब 23.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु,अ.स. 43/25 धारा 223/121(1)/352/351(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button