ग्रेटर नोएडा में फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की मौत

An unknown vehicle crushed three people sleeping on the footpath in Greater Noida, two died

ग्रेटर नोएडा, (उत्तर प्रदेश) ग्रेटर नोएडा में बुधवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक अज्ञात वाहन ने फुटपाथ के किनारे सो रहे तीन लोगों को बुरी तरीके से कुचल दिया, जिसमें दो की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन को ढूंढने के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई की देर रात करीब 11.30 बजे मैनपुरी का रहने वाला पूरन सिंह और उसके दो साथी हाथरस निवासी श्याम और बदायूं निवासी विनोद, जो हाइड्रा चलाने का काम करते हैं, वो अपने काम के बाद चार मूर्ति चौक के किनारे फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने तीनों को कुचल दिया।हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पूरन और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई और श्याम सिंह को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। यह मामला गौर सिटी के चार मूर्ति चौक का है, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे व्यस्ततम चौराहा माना जाता है। यहां पर देर रात तक वाहनों के आने-जाने का सिलसिला थमता नहीं है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

Related Articles

Back to top button