दीपक राय चुने गए निर्विरोध ग्राम प्रधान ग्रामीणों में खुशियों की लहर मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी निजामाबाद सहित सभी लोगों ने दी बधाइयां

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के निजामाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बनहरा के प्रधान राम नरेश की मृत्यु के पश्चात यहां के ग्राम प्रधानी की कुर्सी खाली हो गई थी।जिसकी पूर्ति के लिए 4 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन तथा खंड विकास अधिकारी तहबरपुर राजन राय के नेतृत्व में बैठक की कार्रवाई की गई । और ग्राम प्रधान का चयन किया गया जिसमें 11 सदस्यों में से सिर्फ दीपक राय ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया। इस मौके पर इनका किसी भी सदस्य ने विरोध नहीं किया बल्कि सब ने इनका समर्थन किया। इस प्रकार दीपक राय निर्विरोध रूप से प्रधान चुन दिए गए । दीपक राय को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने पर जिला अधिकारी निजामाबाद संत रंजन व खंड विकास अधिकारी तहबरपुर सहित मौके पर मौजूदसे सभी लोगों ने हार्दिक बधाइयां दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button