अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रमा चैरिटेबल ट्रस्ट आजमगढ़ द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: मुहम्मद शमीम अंसारी

तरौलिया/आजमगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रमा चैरिटेबल ट्रस्ट आजमगढ़ द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित, बता दे की स्थानीय परमेश्वरपुर स्थित आर डी मल्टीप्लेक्स परिसर में रमा चैरिटेबल ट्रस्ट आज़मगढ़ के डायरेक्टर डॉ0 अमित सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नर सेवा नारायण सेवा” के उद्देश्य से महिलाओं को जागरूक कर अंग वस्त्र मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कर्तव्य और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ0 रुचि तिवारी के द्वारा आशा आंगनबाड़ी एएनएम समेत महिलाओं को अंगवस्त्र, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया गया। डॉ0 रुचि तिवारी ने कहा कि आज समाज की महिलाएं अपने ही घर की जिम्मेदारियां से थोड़ा बाहर निकल रही हैं, समाज और परिवार के लिए कुछ कर रही हैं तथा अपना योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया है कि आगे चलकर समाज को आगे बढ़ाएगी। महिलाएं अपनी शक्तियों को जब खुद पहचानेंगी तभी आगे बढ़ेगी। निडर होकर आगे बढ़ने वाली महिलाएं अपनी मर्यादा का पालन करें, शिक्षा भले ही कम हो महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं। रमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ0 अमित सिंह ने कहा कि हमारा ट्रस्ट समाज सेवा का कार्य करता है और आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमने जो आशा बहने, आंगनबाड़ी बहने है उनको सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है पुरुषों के साथ उनकी समानता और बढ़ सके जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। हमारे देश में अभी भी महिलाएं सामाजिक आर्थिक राजनीतिक रूप से बहुत पिछडी हैं, महिलाओं को सम्मानित करके उनका उत्साह बढ़ाना चाहते हैं जब वह अच्छा कार्य करेंगी तो समाज उनके साथ खड़ा रहेगा और जो भी उनकी शिक्षा है परिवेश है इसमें रहते हुए वह आगे बढ़ सकती है और परिवार व समाज को आगे ले जा सकती हैं। रमा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हम शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रहे,जो तालाब गंदे हैं या स्वच्छता नही है उसके बारे में हम लोग जागरुक करते हैं। डॉ0 हमीर सिंह ने कहा कि महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी है जब तक महिला विकास नहीं करेंगी हमारे देश का आधा विकास होगा ।महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजन किया गया। पुरुषों से कम महिलाओं का अधिकार नहीं बस उन्हें जागरूक करना है। महिलाओं से ही देश सशक्त होगा और आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद पांडे ने किया इस मौके पर सीडीपीओ सीता यादव, डॉ0 कमल कांत , गौरव सिंह, श्रीकांत खरवार ,रवि सिंह, अमन, शुभम सिंह ,आमिर अहमद, रवि यादव ,अभय , एएनएम नीरज विश्वकर्मा, गीता वर्मा, शिवांक, रमेश, अनूप सिंह, प्रेम पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button