पति ने चाकू से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।घोसी।मऊ।

घोसी।घोसी नगर क्षेत्र के बड़ागाँवनीमतले में सनकी पति ने पत्नी की धारदार चाकुओं से गोद कर दिनदहाड़े हत्या कर मौके से फरार हो गया। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनो लगभग दो सालो से अलग रह रहे थे। पति व पत्नी दोनो बड़ागाँव के ही रहने वाले है।घटनास्थल दोनो के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर है।घटना के समय मृतका अपने बन रहे नए मकान से मायके घर खाना खाने जा रही थी।तभी पति ने घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुँचे एसपी एवं एडीशनल एसपी ने घटना स्थल पहुँच मामले की जाँच पड़ताल किया।

कोतवाली क्षेत्र के बड़ागाँव निवासिनी अमीनतूजहरा पुत्री हैदर अब्बास की शादी लगभग बीस साल पहले बड़ागाँव निवासी मुन्तजीर महेंदी पुत्र स्व गुलाम सरवर से हुई थी।दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके वजह से दो सालों से मृतका अपने चार बच्चों मेराज हैदर,रमजान अली,नौशीन जहरा एवं बुतुल अजरा के साथ मायके में रह रही थी। बड़ागाँव घर से कुछ दूर बन रहे नए मकान को देख मृतका शनिवार की दोपहर बड़ागाँव ताल के समीप पहुँची ही थी कि पहले से घात लगाए पति ने ताबड़तोड़ चार बार धारदार चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगते ही पत्नी गिरकर तड़पने लगी।स्थानीय लोगो ने घायल पत्नी को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले गए। जहाँ चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया।घटना पर पहुँची पुलिस ने हत्या से सम्बंधित मामले को लेकर जाँच पड़ताल करती रही।घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारन एवं एएसपी महेंद्र सिंह अत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कोतवाल राजकुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई है।मृतका के दो पुत्र मेहराज 16 वर्ष रमजान अली 12 वर्षव दो पुत्रियां नौसीन जहरा 10 वर्ष बतूल उम्र 6 वर्ष है।

Related Articles

Back to top button