आजमगढ़ जिला में होगा जनादेश टुडे संवादी उत्सव का आयोजन
Janadesh Today Samvadi festival will be organized in Azamgarh district

रिपोर्टट:रोशन लाल
आजमगढ़:उपरोक्त जानकारी देते हुए जनादेश टुडे के संपादक अरविंद सिंह ने बताया कि जनादेश टुडे संवादी उत्सव के तहत विचार मंथन का दो दिवसीय राष्ट्रीय जनसंवाद कार्यक्रम लोकतंत्र मीडिया और जन संवाद के बदलते हुए स्वरूप पर जन चेतना की चिंता और चिंतन संबदी उत्सव मनाया जाएगा। जिसे जनादेश टुडे संवादी उत्सव 2025 का नाम दिया गया है। जिसका स्लोगन है भागो नहीं दुनिया को बदलो यह दो दिवसीय कार्यक्रम आजमगढ़ शहर के विकास भवन के प्रांगण में स्थित हरिओध काला केंद्र के सभागार में किया गया है। जो 22 और 23 फरवरी को चलेगा । जिसमें 22 फरवरी दिन शनिवार को प्रथम सत्र प्रातः काल 10:30 बजे से 1:00 तक तथा एक बजे से 2 बजे तक भोजना अवकाश , तथा द्वितीय सत्र दोपहर दो बजे से शाम 5- 30 बजे तक और तीसरी सत्र 6 – 30 बजे से लोकगीत का कार्य क्रम होगा।इसी कड़ी मे 23फर्वरी को उपरोक्त समय पे उपरोक्त कार्यक्रम होंगे। किन्तु 6-30 शाम को कवि सम्मेलन होगा।इस कार्य क्रम मे देश के कोने कोने से जाने माने लेखक साहित्यकार व पत्रकार पधार रहे हैँ।



