संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Middle aged man died under suspicious circumstances, police started investigation

रिपोर्ट: चन्द्रेश यादव

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के अनन्तपुर ग्रामसभा के दुर्गापुर गांव के एक पोखरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अखिलेश राजभर पुत्र रामधनी राजभर उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के पास तीन लड़कियां हैं और एक लड़का है। जिसमें से एक लड़की की शादी हुई है। शेष सभी लोगों की शादी करना बाकी है। मीडिया से बातचीत करते हुए मृतक के भाई ने बताया कि एक दिन पूर्व सुबह शौच करने के लिए निकले थे। काफी देर हो गई जब वह नहीं लौटे तो हम लोगों ने उन्हें खोजना शुरू किया। उस दिन वह नहीं मिले। आज सुबह गांव का एक युवक पोखरी के पास शौच करने गया तो उसने उनका शव पानी में उतराते हुए देखा तो उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवाया जिसके बाद शव की पहचान हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पानी में डूबने से उनकी मौत हुई है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button