भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
BJP workers expressed their happiness by feeding sweets to each other
तहसील संवाददाता सत्येंद्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी मण्डल लालगंज के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली तथा मिल्कीपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेद्र सिंह एडवोकेट के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा,दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेद्र सिंह एडवोकेट व जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर असीम प्यार का प्यार का इजहार किया है। झूठी,फरेबी आप सरकार से जनता को मुक्ति मिली है। दिल्ली वालों के दिल में बसती है, भारतीय जनता पार्टी। डबल इंजन की सरकार में दिल्ली का बहुमुखी विकास होगा। मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर जनता ने योगी के नेतृत्व में अपना विश्वास ब्यक्त किया है। मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली की भ्रष्टाचारी सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है। मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की प्रचंड जीत से विरोधियों का हौसला पस्त हो गया है। इस अवसर पर मण्ल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह,दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह ,राम नयन सिंह , अनिल राज गुप्त, कृष्ण कुमार मोदनवाल,सोमारू यादव,दिलीप मिश्र, अनिल सिंह, पुजारी जवाहिर , सुबाष गिरि, सुबास सोनकर,तेज बहादुर यादव,अर्पित राय,आदिल शेख सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।