आजमगढ़:सेना के जवान को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई,सेना के जवान के अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम लगाये भारत माता के जयकारे
Azamgarh: Army soldier was given final farewell with state honors, huge crowd gathered to pay last respects to the soldier and shouted slogans of Bharat Mata
उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, बटालियन व विधायक ने पुष्पगुच्छ किया अर्पित।
रिपोर्ट: इंद्रेश राना
आजमगढ़:रौनापार थाना क्षेत्र के बक्सीपुर बघावर निवासी सेना के जवान की तैनाती स्थल पर ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत हो गयी थी।सोमवार को 1:00 बजे के करीब सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव पहुंचे। चलाकपुर से सैकड़ो की संख्या में युवा पार्थिव शरीर के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय कारे लगाते हुए घर पहुंचे। वहीं सेना के जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष के साथ बच्चें भी अंतिम दर्शन के लिए लालायित रहे।उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, नायब तहसीलदार संजय राय, मनीष कुमार मिश्रा,राकेश कुमार सिंह,घनश्याम पटेल, जयराम सिंह पटेल, सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल सहित सैकड़ो लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। भारत माता के जयकारे के साथ सेना के जवान का तिंरगा में लिपटा पार्थिव शरीर दोहरीघाट मुक्तिधाम पर पहुंचा जहां सेना की बटालियन के जवानों ने सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी वहीं पिता कोमल पटेल ने मुखाग्नि दी।
विदित हो राजेश पटेल पुत्र कोमल पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी बक्शीपुर बघावर वर्ष 2017 में एएससी बटालियन अहमदाबाद में सेना के जवान के रूप में तैनाती हुई जो नायक के पद पर 3 माह पूर्व जम्मू कश्मीर से स्थानांतरित होकर अहमदाबाद आए हुए थे ज़हां सेना की गाड़ी लेकर तैनाती स्थल पर जाते समय शनिवार को दुर्घटना में मौत हो गई।उनके बड़े भाई जयराम पटेल ने बताया कि राजेश पटेल का विवाह वर्ष 2021 में कविता पुत्री जेके सिंह के साथ हुआ।अभी तक कोई पुत्र पुत्री नहीं है। वहीं जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही उनकी माता चन्नवती देवी पत्नी कविता सहित स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। राजेश पटेल सात भाइयों में सबसे छोटे रहे।



