पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई
Pandit Deendayal Upadhyay ji's death anniversary was celebrated by paying homage to his picture

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी लालगंज के रेतवां चंद्रभानपुर में बूथ संख्या 264 पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, संचालन मंडल महामंत्री संतोष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्तोदय सोच को डबल इंजंन सरकार के नेतृत्व में आज साकार हो रही है।
आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है उपाध्याय जी अंतिम पक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए सदैव कृत संकल्पित थे। इस अवसर पर चंद्रभूषण तिवारी, राम दरस, राम भूषण, शैलेश पाठक, अभिषेक, सत्यम, अजीत, पीयूष ,सौरभ, अनिल चौहान, हर्ष, सौरभ, प्रसून, आशीष तिवारी, गोलू, मेवा राजभर, मिश्री राजभर सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



