Azamgarh :डी-29 गैंग का सदस्य व हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

डी-29 गैंग का सदस्य व हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
गौतम पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी अचलीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 18.01.2025 को सचिन उर्फ आकृति पाण्डेय पुत्र रामदयाल पाण्डेय निवासी अचलीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 18.01.2025 को मु0अ0सं0 0015/25 धारा 115(2)/352/351(2) 117(2) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ बनाम सचिन उर्फ आकृति पाण्डेय पुत्र रामदयाल पाण्डेय निवासी अचलीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला द्वारा संपादित की जा रही थी । विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त मे धारा 117(2) बीएनएस की वढ़ोत्तरी की गई है ।आज मंगलवार को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सचिन उर्फ आकृति पाण्डेय पुत्र रामदयाल पाण्डेय निवासी अचलीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के घर से समय 12.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया ।गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Back to top button