पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी मण्डल पल्हना के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह तिलखरा थे ।तथा अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी प्रखर राष्ट्रवाद के समर्थक थे।उनका एकात्म मानववाद आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही उनकी विचारधारा का मुख्य अंग था। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान से ही समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव है। पार्टी ऐसे दूर दृष्टि वाले महा मानव की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। हमें बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को करना है।ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने कहा कि दीन दयाल जी उपाध्याय के विचार सार्वकालिक और प्रासंगिक हैं। दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरित होकर ही भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय जैसी अनेक योजनाएं गरीबों के लिए चल रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ,ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू , मण्डल अध्यक्ष विक्रांत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक राय ,रामा साव, दिलीप मिश्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button