पुण्यतिथि पर याद किए गए देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी

कांग्रेसियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अर्पित किया श्रद्धांजलि

भदोही। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों द्वारा गिरधरपुर ज्ञानपुर में मनाई गई। उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर एवं जनपद प्रभारी सत्यवीर सिंह व दयाशंकर पांडेय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहें।

इस दौरान कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह व दयाशंकर पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने मताधिकार की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष कर दिया। आज का भारत जो संचार क्रांति में विश्व में अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है। यह राजीव गांधी के संचार क्रांति के कारण ही संभव हो पाया। नवोदय विद्यालय जैसे केंद्रीय विद्यालय राजीव गांधी के दूरदर्शिता का ही परिणाम है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी 100 दोनों का जो समय सीमा संगठन सृजन के लिए तय किया है। भदोही कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उसे पूरा करेंगे। उन्होंने अस्वस्थ किया कि आगामी 2027 के चुनाव में जनपद में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर होगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग राहुल गांधी के संघर्ष व सामाजिक न्याय के लिए संकल्पना को देखते हुए तेजी से जुड़ रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव राकेश मौर्य, पं.दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुबुक्तगीन अंसारी, सुरेश गौतम, स्वालेह अंसारी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य लक्ष्मीशंकर चौबे, अवधेश पाठक, नाजिम अली, संदीप दुबे, शमशीर अहमद, रमाशंकर बिंद, शिवपूजन मिश्र, सुरेश चौहान, राजाराम दुबे, धर्मराज बिंद, हरिश्चंद्र दुबे, संतोष धोबी, सुमित शुक्ला सरफराज अहमद, मो.अब्दुल, विमलेश पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button