न कब्रस्तान मे न समसान मे, एक होटल मे मुर्दा आरहे हैँ पत्रकारों के सम्मान में
Neither in the cemetery nor in the crematorium, the dead are coming to a hotel in honor of the journalists

रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़:चौंकिये मत जहाँ खबर छपते ही संबंधित पुलिस, दरोगा, गुंडा, माफिया,रिश्वत खोर अधिकारी तथा कथित राष्ट्र भक्त और भ्रष्ट नेता पत्रकारों का करने लगते है अपमान,अब वहीं पर ख़बरों से संतुष्ट होकर मुर्दा करने जारहे हैँ पत्रकारों का सम्मान।उपरोक्त जानकारी देते हुए मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यछ लालबिहारी दगी ने बसताया की जिस समाज की निस्वार्थ सेवा करके एक पत्रकार या जलील होता है या फर्जी मुकदमे मे फसा दिया जाता है , या मौत के घाट उतार दिया जाता है। यहाँ तक की जिस पेपर या चैनल मे वह काम् करता है वह लोग भी मदद करने से पीछे भाग जाते है।ऐसी हालत मे पत्रकारों का हौसला बढ़ाने के लिए मृतक संघ ने आगामी 20 फरावरी को आजमगढ़ शहर मे सिधारी पर स्थित गरुण होटल मे पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन रखा है,जिसमे आनेवाले सभी पत्रकार सम्मानित किये जाएंगे।



