Azamgarh :एसपी आजमगढ़ ने अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ सुमित सिंह व इसके 03 सदस्य को आपराधिक गैंग (धोखाधड़ी) के रूप में किया सूचीबद्ध

एसपी आजमगढ़ ने अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ सुमित सिंह व इसके 03 सदस्य को आपराधिक गैंग (धोखाधड़ी) के रूप में किया सूचीबद्ध

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना* द्वारा अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ सुमित सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी अहिरौली थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़* उम्र करीब 34 वर्ष जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए निवेशको को कूट रचित दस्तावेज देकर उनका धन कम अवधि में दोघुना करने के नाम पर धोखाधड़ी करने* जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध (आपराधिक गैंग -धोखाधड़ी) किया गया है। इसका कोड नं0- “डी- 257”होगा।
जिसके निम्नवत सदस्य है-
1. धीरेन्द्र सिंह पुत्र रामकुमार सिंह निवासी करीमनगर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई, उम्र 36 वर्ष
2. अभिषेक सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी करीमनगर थाना बनीगंज जनपद हरदोई, उम्र 35 वर्ष
3. रीता सिंह पत्नी प्रेम सागर सिंह निवासी दान पुरवा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा, उम्र 35 वर्ष ।

Related Articles

Back to top button