प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/ महिला जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का 16 से 18 अक्टूबर को आगरा हो रहा है आयोजन- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडे ने दी जानकारी

रिर्पोट: आफताब आलम

आजमगढ़:क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष-2023-24 के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 से 18 अक्टूबर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में किया जा रहा है उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सीनियर पुरूष/महिला जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 12 अक्टूबर, 2023 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 13 अक्टूबर, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष/महिला जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष/महिला खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष/महिला जिम्नास्टिक्स खिलाड़ी दिनांक 16-18 अक्टूबर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष/महिला जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button