आजमगढ़:दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादिनी की पुत्री को अभियुक्त योगेन्द्र कुमार S/O सुरेश राम ग्राम आखोपुर रानीपुर मऊ बहला फुसलाकर भगा ले गया तथा पूछने पर जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 401/2023 धारा 366/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. मोतीलाल द्वारा सम्पादित की जा रही है। सोमवार को उ.नि. मोतीलाल पटेल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त योगेन्द्र पुत्र सुरेश राम निवासी खरेवा थाना रानीपुर जनपद मऊ को सठियाव मोड़ से गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।