इजा के राष्ट्रीय स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी हेतु बनी रूपरेखा

ठाणे महाराष्ट्र:आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 23 वें स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक बैठक जिला अध्यक्ष रायगढ़ सुखदेव म्हात्रे के डोंबिवली स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाणे बालासाहेब पाटिल ने की। इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु कार्यक्रम के पदाधिकारीयों की घोषणा भी की गई। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में जीतू पटोले, कार्यक्रम उपाध्यक्ष विश्वास दादा माने, तथा खजिनदार के रूप में अभिजीत सुर्वे, विशाल सावंत, लक्ष्मण कोली, तथा सुखदेव म्हात्रे को चुना गया। साथ ही ऑडिटर के रूप में जिला अध्यक्ष ठाणे बालासाहेब पाटिल एवं केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र कार्य करेंगे। इस मीटिंग में जिला प्रमुख रायगढ़ के साथ मीटिंग की तैयारी हेतु सभी पदाधिकारीयों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी पदाधिकारी ने राष्ट्रीय स्थापना दिवस कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों से तन मन धन से लगने हेतु निवेदन भी किया। अंत में मीटिंग का समापन जिला प्रमुख रायगढ़ सुखदेव म्हात्रे द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष थाने बालासाहेब पाटिल के साथ जिला महासचिव ठाणे अभिजीत सुर्वे, अंबरनाथ बदलापुर सचिव विशाल सावंत, अंबरनाथ शहर अध्यक्ष जीतू पटोले तथा बदलापुर शहर अध्यक्ष लक्ष्मण कोली उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button