Azamgarh news:सगड़ी तहसील क्षेत्र में पूरे आन बान शान से एक साथ मनाई गई सपा बसपा संस्थापक मुलायम सिंह और काशीराम की पुण्यतिथि

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज/ आजमगढ़:मंगलवार को शाम 5:00 बजे से बसपा संसथापक काशीराम और मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सगड़ी तहसील के देवरा क्षेत्र में आन बान शान के साथ मनाई गई।समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षा मंत्री रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर और बसपा संसथापक कासी राम की पुण्यतिथि आज आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के सिकंधोपुर गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद यादव के आवास पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सम्मानित गणमान्य, व्यापारी , अन्य दलों के लोग श्रद्धा सुमन के पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी मुलायम सिंह यादव के कृतियों पर प्रकाश डाला गया। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी व संचालन गुड्डू यादव ने किया।बता दें कि मुलायम सिंह यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर दलिय सीमा से ऊपर उठकर ग्रामीण अंचल में देवारा क्षेत्र के रौनापार थाना क्षेत्र के बगल में सिकंधोपुर में लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।इस अवसर पर गुड्डू यादव ऊर्फ विजय प्रकाश यादव, पूर्व महाप्रधान सूर्यभान यादव, मोहम्मद कौसर, सपा नेता उधम सिंह ,रामदास यादव, विजय कुमार ग्राम प्रधान रौनापार, परदेसी ,राम प्रसाद पटेल महाप्रदान ,उमेश यादव प्रधान सेठाकोली ,कुर्बान आजमी, जालंधर यादव प्रधान, अमीर चंद यादव प्रधान, लक्ष्मण यादव प्रधान ,राजू यादव प्रधान, शिवकुमार यादव प्रधान, राधेश्याम तिवारी, राम दरस यादव, गुलाब यादव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।सपा नेता उधम सिंह राठौड़ ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश व भारत सरकार में रहते हुए जो काम किया है वह किसी और नेता में काम करने की क्षमता नहीं है। प्रदेश और देश के विकास के लिए हमेशा कार्य करने का काम किया है।प्रमोद यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने युवाओं के हित में हमेशा चिंतित रहे हैं और उत्तर प्रदेश में जब भी सरकार रही युवाओं का चिंता किए और अधिक से अधिक लोगों के भविष्य उज्जवल करने का काम किया है। आज लोग दलिया बंधन से ऊपर उठकर नेताजी को पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मना रहे हैं।उमेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के रहते जो प्रदेश सरकार का विकास हुआ वह किसी सरकार में नहीं हुआ है। नेताजी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश व देश का विकास संभव है।वक्ताओं ने कहा कि इस देवारा आंचल में सगड़ी विधानसभा के क्षेत्र में आज लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर एकत्रित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं और लोग हमेशा नेताजी के कार्यों की याद करते रहेंगे।
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर महिला पुरुष युवा बच्चे वृद्ध सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button