चकसुंदर व हिंचलपुर पेयजल परियोजना का सीडीओ ने किया निरीक्षण
दोनों परियोजना पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाएं जाने के लिए दिए गए कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता को निर्देश
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.शिवाकांत द्विवेदी ने शुक्रवार को चकसुंदर एवं हिंचनपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था सीएलडीएफ को उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एमएसडीपी के अंतर्गत कार्यदाई संस्था सीएलडीएफ को विकास खंड ज्ञानपुर के चकसुंदर एवं हिंचलपुर पेयजल परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज दोनों पेयजल परियोजनाओं का सीडीओ औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के समय कार्यदाई संस्था के सहायक अभियंता मौके पर उपस्थित मिलें। निरीक्षण के दौरान चकसुंदर पेयजल परियोजना पर दो मिस्त्री व 4 श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। पंप हाउस का कार्य पूर्ण हो गया है। स्टॉफ क्वार्टर के प्लास्टर का कार्य चल रहा है। ओएचटी का काम लगभग 40 प्रतिशत हुआ मिला। इसी प्रकार हिंचनपुर पेयजल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने पाया कि पंप हाउस एवं स्टाफ क्वार्टर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। स्टाफ क्वार्टर में खिड़की दरवाजे एवं टॉयलेट फिटिंग का कार्य शेष है। इस परियोजना पर गेट नहीं लगा मिला। दोनों परियोजनाओं पर डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगा है। मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता को सीडीओ ने निर्देशित किया गया कि वह प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम दोनों परियोजना पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाएं। साथ ही मैनपॉवर को बढ़ाते हुए अवशेष कार्य को मानक के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित कराएं।