आजमगढ़:रमादीप पालीवाल मेमोरियल इंटर कालेज ताड़कडीह खरिहानी तथा रमा पी एम गवर्नमेंट स्कूल खरिहानी के बच्चों को किया गया जागरूक

Azamgarh: Children of Ramadeep Paliwal Memorial Inter College Tadkadih Kharihani and Rama PM Government School Kharihani were made aware

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़: रमादीप पालीवाल मेमोरियल इंटर कालेज ताड़कडीह खरिहानी तथा रमा पी एम गवर्नमेंट स्कूल खरिहानी में भारतीय शिक्षा बोर्ड द्वारा बच्चों को जागरूक किया गया व बताया गया कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ मन के विकार को दूर करना,आत्म बल मजबूत करना,भारतीय इतिहास,परंपरा संस्कार का ज्ञान होना आवश्यक है।इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के वाराणसी आजमगढ़ के मंडल समन्वयक बृजमोहन ने बताया कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक योग, स्वास्थ्य संस्कार, भारतीय इतिहास व परंपरा का भी अध्ययन कराए।भारतीय युवक व भविष्य केहै नन्हे मुन्हे बच्चेजो भविष्य के नागरिक हैं।यह लोग ही इस भारत देश को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करेंगे ।भारत के मां भारती के बच्चे सच्चे सेवक बनाकर भारत देश को सन् 2047 तक विश्व के विकसित देश की श्रेणी में लाएगे।कालेज के संस्थापक हरिद्वार सिंह पालीवाल द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया कि भारतीय परंपरा इतिहास अपने वीर जवानों साहित्यकारों वैज्ञानिकों को याद करते हुए अनुकरण व आधुनिक शिक्षा में शामिल करना चाहिए।इस अवसर पर कालेज के डायरेक्टर शशांक सिंह पालीवाल, हरिपाल सिंह,संजय दुबे, रविंद्र यादव,राकेश तिवारी, राजेश सिंह,अमरनाथ यादव,अवधराज सिंह, रामवृक्ष यादव,योगेंद्र सिंह, कपिल यादव,कुंदन वर्मा, अजीत चौरसिया,आरती तिवारी,सृष्टि सिंह,शोभा सिंह,अलका,सविता दीक्षित सहित आदि लोग उपस्थित रहे।कालेज के संस्थापक हरिद्वार सिंह पालीवाल द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।और बताए कि आगामी 23 फरवरी को नेहरू हाल में पूर्व जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रमरखा गया है ।

Related Articles

Back to top button