शीत्सांग ने जल संरक्षण में दस अरब युआन से अधिक पूंजी लगाई

[ad_1]

बीजिंग, 17 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2025 शीत्सांग जल संरक्षण कार्य बैठक से मिली खबर के अनुसार, चीन के शीत्सांग ने वर्ष 2024 में जल संरक्षण परियोजनाओं में 10 अरब 1 करोड़ 90 लाख युआन निवेश किया, जो गतवर्ष से 35.7 प्रतिशत अधिक था। इसमें 8 अरब 32 करोड़ 30 लाख युआन की पूंजी लगाई गई है, जो गतवर्ष से 40 प्रतिशत अधिक है।

इस कार्य बैठक में बताया गया कि शीत्सांग के ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाई का स्तर निरंतर उन्नत हो रहा है। ग्रामीण और चरवाहे क्षेत्रों में विभिन्न जल सप्लाई परियोजनाओं में 1 अरब 58 करोड़ 30 लाख युआन की पूंजी लगाई गई, जिससे 3 लाख 74 हजार 500 किसानों व चरवाहों को लाभ मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप वाटर की उपलब्धता दर 68.7 प्रतिशत हो गई।

वर्ष 2025 में शीत्सांग में 20 नई सुखमय झीलें व नदियां निर्मित की जाएंगी और जल व मिट्टी संरक्षण दर 92.21 प्रतिशत से अधिक होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप वाटर की लोकप्रियता दर 69.2 प्रतिशत से अधिक होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button