Azamgarh news:आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकली कलश यात्रा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

(सुपर फास्ट टाइम्स ब्यूरो चीफ आफताब आलम)

आजमगढ़:आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तर पर आज ब्लाक मिर्जापुर, रानी की सराय, मेंहनगर, फूलपुर एवं अन्य ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में निर्धारित कलस्टर के अनुसार अमृत कलश यात्रा निकाली गयी।अमृत कलश यात्रा में ग्राम पंचायतों से संग्रहित अमृत कलश लेकर युवक मंगल दल/महिला मंगल दल/नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य ग्रामीण जन के साथ जुलूस के रूप में ग्रामीण मार्गों से होते हुए संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर समस्त ग्रामों से प्राप्त अमृत कलश में संग्रहित मिट्टी का भावमय मिश्रण करते हुए ब्लाक स्तरीय अमृत कलश तैयार किया गया।इस अवसर पर समस्त ब्लाकों में मेरी माटी मेरा देश से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त विकास खण्डों हेतु नामित जनपद स्तरीय अधिकारी/नोडल अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button