ब्रेकिंग आजमगढ़ :कोटा चुनाव में चले लाठी डंडे ,तीन की हालत गंभीर ,एक दर्जन घायल
Breaking Azamgarh: Sticks used in Kota elections, three in critical condition, a dozen injured

रिपोर्ट:अब्दुल कैश
फरिहा/आजमगढ़ :निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरिया में कोटा के चुनाव में चुनाव के संपन्न होते ही एसडीएम निजामाबाद और पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में ही जमकर चले लाठी डंडे दर्जनों लोग घायल lजानकारी के मुताबिक आज मंगलवार को ग्राम सभा बड़हरिया में कोटा का चुनाव था.जिसमें ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी और एसडीएम निजामाबाद थानाध्यक्ष निजामाबाद चौकी इंचार्ज फरिहा सहित सभी लोग मौके पर उपस्थित रहे.दो प्रत्याशियों के बीच वोटिंग का कार्यक्रम आधार कार्ड दिखाते हुए हाथ उठाने की प्रक्रिया हुई .जिसमें अनीता यादव पत्नी कमलेश यादव को 406 लोगों का समर्थन मिला .वहीं विपक्षी राकेश यादव को 338 वोट मिले.करवाई पूरा होने के बाद जीत की घोषणा हो गई .एसडीएम अतुल कुमार गुप्ता मौके से चले भी गए. पुलिस प्रशासन सबको मौके से हटाए .फिर वही जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक अपने लोगों को घर के लिए ले जा रहे थे कि ही बीच में घात लगाए कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लाठी डंडा से हमला कर दिया गया.जिसमें नौ लोग घायल हुए.घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है .मौके से ब्लॉक मिर्जापुर पर मेडिकल मुआयना के लिए पहुंचे लेकिन स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है.मौके पर एडिशनल एसपी पहुंचे और घटना का जायजा लिया.और घटनास्थल पर पुलिस तैनात है तनाव की स्थिति बनी हुई है l निजामाबाद थाना अध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलती है तो मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही की जाएगी।



