वाहरे प्रशासन का हथकंडा कोटा के चुनाव मे अधिकारियों के सामने ही जमकर चला लाठी और डंडा,मारपीट की घटना मे तीन की हालत गंभीर एक दर्जन घायल,कानून ब्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने किया बयान जारी

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरिया में कोटा के चुनाव में, चुनाव संपन्न होते ही एसडीएम निजामाबाद और पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में ही जमकर लाठी डंडे चलने का आरोप प्रकाश मे आया है जिसमे दर्जन भर लोगों को घायल होने की बत कही जारही है।जानकारी के अनुसार मंगलवार को उपरोक्त ग्राम सभा में कोटा का चुनाव था.जिसमें ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी और एसडीएम निजामाबाद S O निजामाबाद चौकी इंचार्ज फरिहा सहित सभी लोग मौके पर उपस्थित थे। चुनाव की शुरुआतदो प्रत्याशियों के बीच मत दाताओं द्वारा आधार कार्ड दिखाते हुए हाथ उठाने की प्रक्रिया हुई।

जिसमें अनीता यादव पत्नी कमलेश यादव को 406 लोगों का समर्थन मिला .वहीं विपक्षी राकेश यादव को 338 वोट मिले।करवाई पूरा होने के बाद जीत की घोषणा हो गई।एसडीएम अतुल कुमार गुप्ता मौके से चले भी गए. पुलिस प्रशासन सबको मौके से हटाए .फिर वही जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक अपने लोगों को घर के लिए ले जा रहे थे कि ही बीच में घात लगाए कुछ अज्ञात लोगों द्वारा लाठी डंडा से हमला कर दिया गया.जिसमें नौ लोग घायल हुए.घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है जो मौके से ब्लॉक मिर्जापुर पर मेडिकल मुआयना के लिए पहुंचे लेकिन स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।मौके पर एडिशनल एसपी पहुंचे और घटना का जायजा लिया.और घटनास्थल पर पुलिस तैनात है तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध मे सच्चाई जानने के लिए जब एस डी एम निजाम बाद डॉक्टर अतुल कुमार गुप्ता से उनके पर्शनल नंबर पर सम्पर्क किया गया तो उनके फोन की घंटी तो बजी मगर फोन नहीं उठा।इस कारण उप जिला अधिकारी का कोई जवाब नही आया। दूसरी तरफ एस पी आजमगढ़ ने जिले मे कानून ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए उचित कार्यवाई के लिए अपना बयान जारी करदिया है।

Related Articles

Back to top button